बिरनी/हाथी हमले में मृत दो लोगों के परिजनों को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतों व बिरनी प्रमुख रामु बैठा ने सौपा मुआवजा चेक।
SHIKHAR DARPANWednesday, February 04, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गादी पंचायत में विगत 24 नवंबर 2025 को हाथी हमले में बोधि पंडित एवं शांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया था तथा मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया था।विधायक के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आज दोनों मृतकों के आश्रित परिजनों को मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। बोधि पंडित एवं शांति देवी के परिजनों को 3 लाख 70 हजार रुपये-3 लाख 70 हजार रुपये का चेक बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ओर बिरनी प्रमुख रामु बैठा द्वारा प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि घटना के बाद पहले ही आश्रित परिजनों को 30-30 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी थी। विधायक ने इस दौरान परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।वहीं बिरनी प्रमुख रामु बैठा कहा कि कहा जाय तो बिरनी के क्षेत्रों में गजराजों का सक्रियता ज्यादा देखा जाता ।बार बार इस तरह का घटना होना दुर्भाग्य है।ओर पीड़ित परिजनों को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला परिषद सदस्य सुरज सुमन भाजपा नेता नारायण पाण्डे,मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मीडिया प्रभारी रंजीत राय,राम प्रसाद बर्मा,पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी सिन्हा, फोरेस्टर हरिशंकर वर्मा, स्थानिय मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव,शिवनारण महतो,समाजसेवी महेंद्र बर्मा,विनोद पंडित,संतोष सिंह,पंकज कुमार बर्मा,युगल किशोर पंडित,राजेंद्र सिंह प्रमोद कुमार बर्मा,प्रभु बर्मा, समेत कई अन्य लोग मौजूद रहें।