Type Here to Get Search Results !

रात के अंधरे में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित, 7 दुकानों को भारी नुकसान — बड़ा हादसा टला।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डबरसेनी चौक के पास रविवार तड़के लगभग 3:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर (संख्या JH-02-BR-1677) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कई दुकानों में जा घुसा। ट्रेलर बरही से गिरिडीह की ओर जा रहा था। घटना में करीब सात दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिन दुकानदारों की दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनमें भगतु महतो, रामजी साव, सीताराम साव, जागेश्वर साव, त्रिभुवन पंडित और बद्री पंडित शामिल हैं।

दुकानदारों के अनुसार, घटना रात के समय होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जनहानि की भी आशंका थी।हालांकि इस दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक प्रभावित दुकानदार मुआवजे की मांग कर रहे थे, जबकि वाहन मालिक की ओर से कथित तौर पर टालमटोल किया जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.