Type Here to Get Search Results !

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया तिलका मांझी का 276वां जयंती समारोह।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के मधुबन मोड़ के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी वीर तिलका मांझी का 276वां जन्म दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिलका मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को स्वाभिमान और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने की सीख मिलती है। इस मौके पर बिरजू मरांडी, युवराज महतो, विद्या भूषण मिश्र, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सुरेश हेम्ब्रम, राम कुमार मरांडी, दिलीप मुर्मू, सुनीत हांसदा, बब्लू टुडू, नीलकंठ महतो, अर्पणा हांसदा सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.