Type Here to Get Search Results !

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त प्रातः 07 बजे से नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान प्रारंभ हुआ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त आज प्रातः  07 बजे से (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पूरे जिले में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.