पीरटांड़ प्रखंड में मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा इलाका।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 27, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और पूरे प्रखंड में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सविता टुडू ने ध्वजारोहण किया। वहीं पीरटांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपेश कुमार, मधुबन थाना में थाना प्रभारी संजय कुमार, खुखरा थाना में थाना प्रभारी निरंजन कच्छप तथा हरलाडीह ओपी में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को नमन किया।
इसके अलावा आर एन पब्लिक स्कूल पालगंज में निदेशक प्रेम कुमार,श्री शिखरजी स्वच्छता समिति, मधुबन परिसर में बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने ध्वजारोहण किया। वन विभाग कार्यालय पीरटांड़, वासु इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल खुखरा, कुम्हरलालो मॉडल स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो,एकलव्य विद्यालय पालगंज सहित प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों और संगठनों में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।झंडोत्तोलन के उपरांत मिठाइयों और चॉकलेट का वितरण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा पीरटांड़ प्रखंड देशप्रेम, एकता और संविधान के सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया।