Type Here to Get Search Results !

बगोदर में बरामद अधजली विवाहिता के शव की हुई पहचान, दहेज हत्या का आरोप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड क्षेत्र में जंगल से बरामद अधजली विवाहिता के शव की पहचान हो गई है। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मृतका की पहचान चीनो गांव निवासी सहीना ताहुल अंसारी के रूप में की गई है। शव की पहचान मृतका के पिता द्वारा की गई।अधजली अवस्था में विवाहिता का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची है। 

इसके साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, ई-साक्ष्य विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुटी हुई है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। इधर, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों को संज्ञान में लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.