पीरटांड़ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, झंडोतोलन का समय तय।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार मरांडी ने की। बैठक में प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, जोगेंद्र तिवारी, भवानी देवी, सुशील मुर्मु, पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमाए सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, पंचायत सचिवालयों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित समय पर झंडोतोलन किया जाएगा।
साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।बैठक में झंडोतोलन का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया—प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 8:30 बजे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:55 बजे,पीरटांड़ थाना में 9:40 बजे तथामधुबन थाना में 10:55 बजे झंडोतोलन किया जाएगा।इसके अलावा अन्य कार्यालयों के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने समारोह को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सफल बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।