घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से स्व. दुर्गा सिंह घटवार की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया जाए गा आयोजन।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के तत्वावधान में 22 जनवरी को स्वर्गीय दुर्गा सिंह घटवार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गिरिडीह जिले के बराकर बनकुप्पी में आयोजित किया जाए गा।श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य स्व. दुर्गा सिंह घटवार के सामाजिक संघर्ष, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए उनके आजीवन योगदान को स्मरण करना है। महासभा के अनुसार स्व. दुर्गा सिंह घटवार का जन्म 2 जनवरी 1922 को गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड स्थित शीतल गोवां में हुआ था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने समाज में व्याप्त शोषण, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।
वे घटवार जाति को आदिवासी के रूप में पुनः सूचीबद्ध कराने, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और अधिकारों की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने व्यापक जनसंपर्क और आंदोलन के माध्यम से समाज को संगठित किया। उनके नेतृत्व में कई आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनसभाएं आयोजित हुईं, जिनका प्रभाव आज भी समाज में देखा जाता है।महासभा ने बताया कि स्व. दुर्गा सिंह घटवार के विचार और संघर्ष आज भी प्रासंगिक हैं। उनके निधन के बाद उत्पन्न हुई रिक्तता को भर पाना कठिन है, लेकिन उनके सपनों को साकार करने का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अध्यक्ष ठाकुर देव राय,पुराण राय,दीनू राय,विनय राय,उमेश राय,कैलाश राय सहित कई लोग शामिल थे।