गिरिडीह महिला थाना में एसपी ने किया स्वागत कक्ष का उदघाटन।
SHIKHAR DARPANSaturday, November 08, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
घरेलू हिंसा से जुड़े मामलो को निपटाने वाले गिरिडीह के महिला थाना में अब शिकायतकर्ता के लिए स्वागत कक्ष का शुरुआत हुआ. इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ डीएसपी कोसर अली, नीरज सिंह, मंटू कुमार, कार्यपालक दडांधिकारी के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे।
एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर नए स्वागत कक्ष का उदघाटन किया। एसपी ने कहा की अब शिकायतकर्ता महिलाओ को परेशानी नही उठाना होगा, बल्कि इस नए भवन में उनके घरेलु संबध के लिए पति पत्नी के बीच वार्ता कराया जाएगा। और प्रयास होगा की वार्ता से समस्या समाधान किया जाए।