Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के भीतर ही मचा है घमासान/जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को हटाने की मांग तेज।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

कांग्रेस के गिरिडीह जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश केडिया के विरोध में पार्टी भीतर ही घमासान मचा है। केडिया को जिलाध्यक्ष पद से फौरन हटाने को लेकर पार्टी के कई नेताओं ने अल्टीमेटम देते हुए त्यागपत्र देने की बात कही है।झारखण्ड कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश सचिव रामेश्वर चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा कमिटी अध्यक्ष गंगाधर महतो, पार्टी के आदिवासी प्रदेश सदस्य लॉरेंस गंगाराम टुडू, तिसरी के प्रखंड उपाध्यक्ष गणपत राउत और राजीव गाँधी पंचायती राज गिरिडीह समन्वयक मो. शमसीर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर गिरिडीह के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को हटाने की मांग की है।

पत्र में लिखा गया है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में बहुत ही गड़बड़ियाँ देखी जा रही है। केडिया को अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस कमिटी कमजोरी के कगार पर खडी है,इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी है। इसलिए केडिया को अबिलम्ब पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद से हटाया जाए एवं अन्य किसी वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेवारी सौंपी जाए। अन्यथा हम सभी नेताओं का त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.