Type Here to Get Search Results !

चाइबासा एचआईवी संक्रमित रक्त कांड को लेकर गिरिडीह भाजपा का धरना, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड के चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में गिरिडीह जिला भाजपा ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस धरना का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया। धरना को संबोधित करते हुए नेताओ ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है, जहाँ आए दिन घोटाले और गंभीर लापरवाहियां सामने आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में अस्पतालों में अव्यवस्था चरम पर है। ठेकेदारों को कमीशनखोरी के आधार पर टेंडर दिए जा रहे हैं, जिसके चलते मरीजों को घटिया सामग्रियां और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और विभाग की जिम्मेदारी किसी ईमानदार और योग्य व्यक्ति को सौंपी जाए, ताकि राज्य की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जा सके।इस दौरान चुन्नू कांत,दिनेश यादव,दिलीप वर्मा,विनय सिंह,कामेश्वर पासवान,प्रो० विनीत कुमार,यदुनंदन पाठक,सुभाष सिन्हा, सजीत सिंह पप्पू,अजय सिंह, अरविंद चन्द्र राय सहित कई लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.