पीरटांड़ में किसान मित्रों की मासिक बैठक, खरीफ फसल की प्रगति की हुई समीक्षा।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 23, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को किसान मित्रों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी छोटन कुमार मुर्मू एवं प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में खरीफ फसल 2025-26 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मिट्टी नमूना संग्रह, फसल बीमा, फसल अच्छादन, तथा अधिक वर्षा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर बल दिया और किसान मित्रों को निर्देश दिया कि वे खेत स्तर पर किसानों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए किसान मित्रों ने अपने अनुभव और समस्याएं साझा कीं। यह बैठक किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि से जुड़ी योजनाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।उपस्थित किसान मित्रों में पंचम सिंह, बुधन हेंब्रम,रविलाल मुर्मू, रफीउद्दीन अंसारी, पिंटु वर्मा, युगल महतो, भमिया देवी, मोहन कुमार, अनिलेश गौरव, मोहन कर्मकार सहित कई लोग शामिल थे।