अवैध क्रेशरों पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों में आक्रोश।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 27, 2025
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कई अवैध क्रेशर प्लांट धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इन पर प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई न होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इन क्रेशरों से लगातार उड़ने वाली धूल-कण के कारण आसपास के गांवों में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। खेतों की उपज पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे बैठा है। इसी बीच जनता की आवाज संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध क्रेशरों पर रोक नहीं लगाई गई तो वे जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल सख्त कार्रवाई करे, ताकि अवैध धंधे पर रोक लगे और क्षेत्र का पर्यावरण व ग्रामीण जीवन सुरक्षित रह सके।