Type Here to Get Search Results !

बरगंडा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय गणित- विज्ञान मेला सह संस्कृति महोत्सव संपन्न।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विभाग स्तरीय गणित विज्ञान मेला सह संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र सोशल मीडिया प्रमुख आलोक तिवारी, प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू, समिति उपाध्यक्ष डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय अजीत मिश्रा ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आनंद कमल ने किया।संयोजक शर्मेंद्र साहू ने जानकारी दी कि विभाग स्तरीय प्रश्न मंच सह संस्कृति महोत्सव विद्या भारती के विद्यालयों में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। इस बार गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण चार वर्गों में कुल 380 भैया-बहनों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता संस्कृत, संस्कृति बोध, विज्ञान, अंग्रेजी, वैदिक गणित, संगणक जैसे विषयों पर आधारित रही। साथ ही मूर्ति कला, कथा कथन और आशु भाषण जैसे सांस्कृतिक आयाम भी प्रतियोगिता का हिस्सा बने। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना है।प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी सितम्बर माह में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय सचिव डॉ. पवन मिश्रा ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, रजनीश कुमार पांडे, आनंद मोहन, राजकुमार नाथ, अरुण कुमार, अशोक कुमार मंडल, अर्जुन प्रसाद आर्य एवं संरक्षक आचार्य दीदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.