पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आरबीएस कार्य बाधित, लोगों में आक्रोश।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 19, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे आरबीएस (रैपिड बायोलॉजिकल सर्वे) का कार्य में लापरवाही और अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह महत्वपूर्ण सर्वेक्षण कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रभावित हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त आरबीएस कर्मियों से यह कार्य न कराकर, उनसे कोई दूसरा कार्य करवाया जा रहा है। इससे आरबीएस जैसी महत्वपूर्ण योजना अधर में लटकी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरबीएस के तहत नियमित रूप से घर-घर जाकर बीमारी की प्रारंभिक पहचान और संभावित संक्रमणों की निगरानी की जानी चाहिए, परंतु विभागीय लापरवाही के कारण यह कार्य रुक गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।वही लोगो ने बताया कि आखिर पीरटांड़ जो आरबीएस का फंड आता है उसे कहा लगाया जाता है यह भी जांच का विषय है।इस मामले को लेकर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।वही पूछने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत कुमार का कहना है कि आरबीएस का पीरटांड़ में डॉक्टर नही रहने से कार्य नही किया जा रहा है और न ही उसका फंड की निकासी कि जा रही है। आरबीएस के लोगो से दूसरा काम लिया जाता है।