Type Here to Get Search Results !

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने MCMC सेल, मीडिया सेल आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त 31 गांडेय विधानसभा क्षेत्र के समान्य प्रेक्षक वी षणमुगम के द्वारा MCMC, मीडिया कोषांग आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने  MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा MCMC कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा किए जा रहे पेड न्यूज के अनुश्रवण का रोस्टरवार पंजी की जांच की गई तथा कई दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर सभी पंजी की जांच की गई। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, MCMC/मीडिया कोषांग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.