पीरटांड़ में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार।
SHIKHAR DARPANFriday, November 01, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार। दिन भर बाजारों में महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं मां लक्ष्मी व अपने इष्ट देव गणेशजी की पूजा अर्चना भी किया गया। हर घर में जहां मिट्टी के दीपों व मोमबत्ती से घरों को रोशन किया गया था। वहीं रंग बिरंगी चाइनीज लड़ियां घरों पर अपनी छठा बिखेर रही थी। बच्चों ने फुलझड़ी,बम,पटाखे के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। अनेक परिवारों में दीपावली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए ब्राह्मणों को बुलाया गया।ताकि वर्ष भर में आने वाले इस त्योहार को पूरे विधि विधान से मनाया जा सके।दीपावली पर्व पर महंगाई का आलम भी अपना रंग दिखा रहा था। हर सामान पूरे ऊंचे दामो में बिक रहा थे।लोगों के चेहरों पर महंगाई की शिकन साफ नजर आ रही थी।अनेक लोगों का कहना था कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना ही चाहिए। ताकि प्रत्येक परिवार त्योहारों को खुशी से मना सके।लोगो का कहना था कि जहां रसोई घर के सभी सामान के भाव आसमान को छू रहे हैं वहीं रोजमर्रा की समान भी महंगाई की आग उगल रही थी।