मंत्री बेबी देवी,बाबुलाल मरंडी व जयराम माहतो द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की ख़रीद दारी की गई।
SHIKHAR DARPANTuesday, October 22, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु निर्धारित तिथि मंगलवार को किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं कुल 04 (चार) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें 1. दुर्योधन महतो, ग्रामः अम्बाटोला, नारायणपुर, बोकारो 2. हरि प्रसाद महतो, ग्रामः चडरी, तरंगा, बोकारो 3. बेबी देवी, ग्रामः अलारगो, चन्द्रपुरा, बोकारो तथा 4. जयराम कुमार महतो, ग्रामः चितरपुर, तोपचांची, धनबाद के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।
इसके साथ ही 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु निर्धारित तिथि आज किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं कुल 02 (दो) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें सुदीव्य कुमार सोनू, एवं रामेश्वर दुसाध के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।
वही 28-धनवार विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु निर्धारित तिथि आज किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं कुल 09 (नौ) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें (1) देवेन्द्र कुमार गुप्ता पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता, ग्राम गुमगी, पोस्ट गुमगी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह, (2) सन्तू ठाकुर, पिता चुटारी ठाकुर, ग्राम बसडुबिया, पोस्ट अरखांगो, थाना धनवार, जिला गिरिडीह, (3) अभिषेक कुमार पिता अशोक कुमार, ग्राम नवडीहा, पोस्ट गादी नवडीहा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह, (4) पवन कुमार राम पिता मदन राम, ग्राम गावां, पोस्ट गावां, थाना गावां, जिला गिरिडीह, (5) संजय कुमार पिता बह्मदेव प्रसाद यादव, ग्राम कामता, पोस्ट+थाना गावां, जिला गिरिडीह, (6) बाबूलाल मरांडी पिता स्व. छोटू मरांडी, ग्राम कोदाईबांक, पोस्ट चंदौरी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह, (7) इमरान अंसारी पिता इस्माईल अंसारी, ग्राम चरकी, पोस्ट चरकी, थाना गावां, जिला गिरिडीह, (8) राजकुमार यादव पिता स्व. प्रतीम महतो, ग्राम विशनीटीकर, पोस्ट चरकी, थाना गावां, जिला गिरिडीह (9) राजदेश रतन पिता शत्रुधन प्रसाद सिंह, साकिन जेरूवाडीह, पोस्ट अम्बाटांड़, थाना धनवार, जिला गिरिडीह के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।