खंडोली डेम में मिले शव की हुई पहचान, नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी के रूप में हुई पहचान।
SHIKHAR DARPANFriday, April 12, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डेम में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव डेम में तैरता देखा गया।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए लोग डेम की तरफ आए थे तो लोगों ने शव को डेम में तैरता हुआ देखा।जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को डेम से कर कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। और पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।काफी खोजबीन के बाद शव की पहचान की गई।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी मो.शमशाद अली के 18 वर्षीय पुत्र मो.तंजील के रूप में की गई है।इस बाबत मृतक के परिजनों ने बताया की तंजील टोटो चलाने का काम करता था। बुधवार को वह टोटो लेकर घर से निकला था।इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था।जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहि पता नही चला। तब जाकर तंजील के पिता मो.शमशाद अली ने नगर थाना में आवेदन दिया गया। इसी दरमियान आज सुबह खंडोली डैम में शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद उसकी पहचान हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया है।फिलहाल अभी कुछ कहा नही जा सकता है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।