रामनवमी को लेकर प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
SHIKHAR DARPANTuesday, April 16, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
शौर्य पराक्रम और भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हैं।गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के हर चौराहे पर पुलिसबलों की तैनाती कर दी गई है।इसी दौरान रामनोवमी पूजा की व्यस्त के बीच मंगलवार को जिला प्रशासन ने शहर और ग्रामीण इलाकों में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान दोनो थाना प्रभारी ने शहर का भ्रमण किया और लोगो से अपील किया वो शांति के साथ पर्व मनाए। इस दौरान अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ जिला पुलिस बल के जवान शामिल हुए थे। और पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पूरे रास्ते में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। पूरे शहर के छतों और खाली पड़े स्तनों की तस्वीर कैद की गई है। प्रशासन रामनोवमी पूजा को लेकर पुरु तरह चाक चौबंद है।