गिरिडीह के छोटकी दुर्गा मंडप पहुँची कल्पना सोरेन,विधि विधान के साथ की मां दुर्गा की पूजा।
SHIKHAR DARPANTuesday, April 16, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को गिरिडीह पहुँचे।इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र के गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप पहुंची।जहाँ उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान कल्पना सोरेन को मंदिर के पुजारी ने माता दुर्गा की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाए।मौके पर कल्पना सोरेन ने मंदिर में उमड़ी भक्तो की भीड़ के साथ ही पूजा-अर्चना की। मां को चुनरी अर्पित किया और प्रसाद के लिए भोग लगाएं।इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह विधायक सुद्विया कुमार सोनू,राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद,अभय सिंह, रॉकी सिंह शहीत कई झामुमो नेता मौके पर उपस्थित रहे।पूजा अर्चना के बाद कल्पना सोरेन बेंगाबाद के लिए रवाना हो गई हैं।