जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया है । मधुवन के विभिन्न धर्मशालाओं मे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का सोमवार को दुसरे दिवस का कार्यक्रम समापन किया गया।यह कार्यक्रम लगातार 29 मार्च तक चलेगा।श्री दिगम्बर जैन त्रियोग आश्रम परिसर मे हो रहे आठ दिवसीय अष्टान्हिका शाश्वत महापर्व सिद्धचक्र महामंडल विधान के प्रेरक 105 आर्यिका योगश्रवणी पुनीत चैतन्यमति माता जी ने बताया की विधान पंडीत आंनद प्रकाश जैन के द्धारा करवाया जा रहा है।वही विधान मे संगीत व भक्ति का कार्यक्रम राजीव कुमार जैन द्बारा प्रस्तुत किया जा रहा है।माताजी ने बताया की विधान मे जैनाचार्य संभव सागर महाराज के सानिध्य प्राप्त हो रहा है।वही संस्था के महामंत्री ब्र० प्रदीप भैया जैन ने बताया की विधान व पूजा जूम व फेसबुक लाइब से जोडकर पूरे भारत के श्रद्धालुओं को पूजा व विधान का लाभ दिलाया जा रहा है।