Type Here to Get Search Results !

रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली घटना,भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा।

गढ़वा,शिखर दर्पण संवाददाता।

गढ़वा से रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जमकर धुनाई कर दी।मामी-भांजा अस्‍पताल में भर्ती हैं।विशुनपुरा गांव में महिला व उसके कथित रिश्तेदार में अवैध संबंध का आरोप लगाकर उन्‍हें पीटा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध के चलते हुई मारपीट की इस घटना में विशुनपुरा गांव की सुनैना देवी और गढ़वा के नवादा मोड़ का रहने वाला विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्‍ते के भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाती पकड़ी गई विवाहिता सुनैना देवी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।सुनैना का कहना अवैध संबंध का आरोपी विनोद सोनी उसका रिश्ते में भांजा लगता है। वह गढ़वा कचहरी के समीप होटल चलाता है। जहां उसका पति श्यामलाल साह काम करता है। बताया गया कि रविवार को महिला का भांजा विनोद सोनी अपनी बाइक से विशुनपुरा गांव आ रहा था। इस क्रम में रमना-विशुनपुरा रोड पर कर्णपुरा गांव के नजदीक उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज विशुनपुरा के एक प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया।भांजा के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर मामी सुनैना देवी उससे मिलने निजी क्लिनि‍क पहुंच गई। महिला वहां से भांजा विनोद सोनी को देखरेख के लिए अपने घर लेकर आ गई। सुनैना देवी का कहना है कि भांजा को घर लाने के कुछ देर बाद ही गांव के राजकुमार साह, जीतेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रघुनाथ साह, लड्डू गुप्ता और श्यामलाल गुप्ता उसके घर आ धमके। गांव वालों ने भांजा विनोद सोनी के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इन्‍कार करने पर पड़ोसियों ने मामी सुनैना और भांजा विनोद सोनी के साथ बुरी तरह मारपीट की।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.