पलामू बीसफुट्टा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद।
SHIKHAR DARPANMonday, March 08, 2021
0
पलामू,शिखर दर्पण संवाददाता।
शहर थाना क्षेत्र के बीसफुट्टा पुल के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश बरामद की गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर और धड़ अलग हो गया था। इधर, घटना की सूचना मिलने पर महिला के पति ने उसकी पहचान की और पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया। महिला के चार बच्चे हैं। वो रविवार से घर से गायब थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।