मानवता को सर्मसार करने वाला घटना/50लोगो ने मिल कर किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म।
SHIKHAR DARPANThursday, March 04, 2021
0
जमशेदपुर,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखण्ड के जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र की एक युवती के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र कांदरबेड़ा में बीते एक माह से सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।युवती को नशे की सुई देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाते थे।वहीं चांडिल थाना की पुलिस के पास मामला तब संज्ञान में आया जब युवती ने आपबीती बुधवार को सुनाई।उसने सुई देने से शरीर में हुए जख्म को भी दिखाया। वह ये भी बता रही कि दो लोगों को वह पहचानती है जो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखते थे। वह बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकल कर आज भागने में सफल रही।एक माह तक उसे बंधक बनाकर रखने की जानकारी युवती दे रही है।युवती की माने तो 60 लोगों ने उसके साथ गलत किया। युवती जहां-जहां पुलिस को लेकर गई , वहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।इधर बंधक बनाकर बीते एक माह से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को सरायकेला-खरसावां एसपी मो. अर्शी ने गंभीरता से लिया है। एसपी के निर्देश पर चांडिल, चौका, कपाली और गम्हिरया थाना की पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। युवती ने अपने पिता के नाम बताएं हैं आैर कहा कि उसकी माँ नहीं है। पुलिस अधिकारियों के सामने वह रो-रोकर कहती रही कि उसे न्याय चाहिए। वहीं चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अभी उसे इलाज की जरूरत है। स्वास्थ्य होने पर ही मामले की सही जानकारी मिल सकती है। वह जमशेदपुर से चांडिल कैसे पहुंची। किसी के साथ पहुंची या भटकर आई इसकी जानकारी ली जा रही है। परिजनों का पता लगाया जा रहा है।