धनवार में मिला एक कोरोना पॉजिटिव ।
Tuesday, June 02, 2020
0
राजधनवार संवाददाता ।धनवार प्रखंड के नवागढ़ चट्टी गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिन्हा ने की है । उक्त प्रवासी मजदूर मुंबई से अपना घर लौटा था । जो गांव के विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था । पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरे गांव सहित प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि वह गांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहकर कई लोगों के संपर्क में था । गांव उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एसपी सुरेंद्र कुमार झा पहुंचकर मरीज को गिरिडीह बदडीहा स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है, वही गांव को सील कर सेनेट राइज किया जा रहा है ।

