Type Here to Get Search Results !

मॉडल स्कूल पीरटांड़ कुम्हरलालो का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

पीरटांड़,संवाददाता।पीरटांड़ प्रखंड स्थित कुम्हरलालो में अवस्थित मॉडल स्कूल पीरटांड़ का नवम वर्ग के परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा । विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा वर्ग नवम के लिए कुल 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी परीक्षार्थी सफलता प्राप्त की है । विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत देखकर प्रधानाचार्य ने इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के मेहनत को माना है एवं उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में ऑनलाइन क्लास द्वारा छात्र-छात्राएं लोक डॉन अवधि में अपने अध्ययन को जारी रखे हैं । विदित हो कि एसपीडी निदेशक उमाशंकर सिंह के निर्देश पर डीजी साथ कार्यक्रम द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन अध्ययन के लिए डिजिटल कॉन्टेंट विषय वार भेजा जाता है इसमें समस्या होने पर शिक्षकों से संपर्क कर समस्या का समाधान भी किया जा रहा है साथ ही साथ शिक्षक प्रतिदिन फीडबैक भी विभाग को दे रहे हैं अभी मॉडल स्कूल में कुल 200 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं जिसमें 125 अभिभावकों को इससे जोड़ा गया है इसके साथ ही अभिभावकों का सहयोग भी मिल रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.