पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में शुक्रवार को पीरटांड़ पुलिस 1 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी मनोज दूरी पिता स्वर्गीय तिलक दूरी के यहां छापामारी की गई जिसमें 1 किलो गांजे के साथ मनोज दूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । कहा कि पुलिस को देख कर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस जवान के मदद से उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया है जिसके बाद एक सफेद थैला में गांजा बरामद किया गया इस बाबत अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा को दूरभाष के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई तत्काल अंचल अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर गांजे को जप्त किया है ।।