Type Here to Get Search Results !

मगबन्धु अखिल का नवीनतम तंत्र-साधना अंक लोकार्पित।

रांची । 

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड से सम्बद्ध राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक पत्रिका मगबन्धु (अखिल) के नवीनतम अंक का प्रकाशन हो गया है। यह अंक तंत्र-साधना विशेषांक के रूप में है। 

गुरुवार को इसका औपचारिक लोकार्पण राँची में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से  मगबन्धु समाज के वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय उपस्थित थे। वहीं मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, गोबिन्द पाठक, महासंघ के महासचिव एवं मगबन्धु (अखिल) पत्रिका के सम्पादक डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र आदि उपस्थित थे।

 प्रासंगिक विषय एवं समय पर मगबन्धु (अखिल) के प्रकाशन पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यज्ञान  चन्द्रशेखर मिश्र, डॉ बी. बी. पाठक, नलिनी कांत पाठक, अमरीश पाठक, जीतेश मिश्र सहित महासंघ के अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.