Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह एवं मंडरो क्लस्टर का संयुक्त बैठक।

खुखरा,सवांददाता।खुखरा थाना,हरलाडीह ओपी के अंतर्गत हरलाडीह एवं मंडरो क्लस्टर का संयुक्त बैठक गुरुवार को की गई ।  बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी ने की। बैठक में तय मासिक रिपोर्ट,  मिजिल्स रुबेला, बंध्याकरण मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना माषिक समिक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इस पर विशेष ध्यान दिया गया वही बंध्याकरण पर चर्चा करते हुए  सहिया से  कहा कि कम से कम दो लोगों को प्रेरित कर बंध्याकरण के लिए लावें । वहीं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत आयुष्मान कार्ड के बारे में भी चर्चा की गई । माता मृत्यु और शिशु मृत्यु का फार्म भरने पर भी चर्चा की गई बैठक में  टीकाकरण का समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सहिया को नियमित टीकाकरण के सूची को याद कर लेना है । साथ ही साथ हाथ धोना आदि विषयों को भी याद कर लेना है जो सहिया बैठक में  सही जानकारी नहीं दे पायगी उनका मानदेय बंद कर दिया जाएगा । पीएलए बैठक के समीक्षा में कहा गया कि सभी सहिया अपने गांव में हर माह पीएलए की बैठक करेगी । नहीं करने पर मानदेय में कटौती की जाएगी । बैठक में भी एच एस एन सी केवी समीक्षा की गई । वहीं ग्रामीणों को पल्स पोलियो कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया  । वहीं कुष्ठ उन्मूलन टीबी उन्मूलन,मलेरिया उन्मूलन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही गर्भवती माताओं के सूची बनाने पर जोर दिया गया और कोरोना से बचाव के उपाय सभी को बताए गए कोरोना पर जागरूकता फैलाने पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में  सहिया सहिया साथी,बीटीटी,सहित कई लोग शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.