जमुनिया नाला में मिली लाश,पुलिस ने की तहकिकात।
Thursday, June 04, 2020
0
पीरटांड़ सवांददाता।पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर पंचायत के पिपराटांड स्थित जमुनिया नाला के पास एक व्यक्ति की लाश पाई गई।मृतक की पहचान हीरालाल किस्कू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पीरटांड़ पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।साथ ही लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।बताया जाता है कि मृतक कल शाम को ही घर से अपने बैल को खोजने निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।सुबह परिजनों को खोजबीन करने पर नाले के पास उसकी लाश मिली।लाश को देखने से चोट के निशान थे।इसके पश्चात मृतक के परिजनों ने पीरटांड़ पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह,थाना प्रभारी अशोक प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचें।हालांकि परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ आवेदन नही दिया था।

