हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाने की किया अपील।
Monday, June 01, 2020
0
पीरटांड़, संवाददाता । हिंदू परिषद के पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद सचिव अरुण कुमार सहित कई अधिकारियों ने लोगों से हिंदू साम्राज्य दिवस मनाने की अपील की है । कहा है की हिंदू साम्राज्य दिवस श्री शिवराज्याभिषेक दिवस जेस्ठ शुक्ल 13 बुधवार दिनांक 4 जून 2020 को मनाया जाएगा । कहा कि इस दिन अपने परिवार में छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र हो तो उनके सामने दिया जलाएं । अपने परिवार, संगठन के दैनिक, साप्ताहिक मिलन में भी उनका स्मरण करें । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव में जहां संभव है वहां सम्मिलित हो ।

