बीडीओ ने किया खरपोका पंचायत का दौरा।
Monday, June 01, 2020
0
खुखरा,संवाददाता।पीरटांड़ के वीडियो समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के खरपोका पंचायत का दौरा किया । दौरा के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत करते हुए जागरूक भी किया साथ ही साथ लोगों से कहा कि इस बीमारी का एक ही उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोना । इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा निर्देशित प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए स्थलों का निरीक्षण भी किया साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों से मिलकर उन्हें रोजगार दिलाने की गारंटी दी । वीडियो के साथ अन्य लोगों के अलावा सीओ विनय प्रकाश तिग्गा सीओ पीएस रामेश्वर प्रसाद सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे ।

