Type Here to Get Search Results !

आईसुलेशन वार्ड से दी गई विदाई।

गिरिडीह,संवाददाता । गिरिडीह मुफस्सिल क्षेत्र के बदडीहा ए एन एम हास्टल आइसोलेशन वार्ड से सोमवार को सात लोगों को विदाई दी गई यहां यह बता दें के सभी लोग कोरोना पोजेटिव पाये जाने के बाद  इन्हें यहां भर्ती कराया गया था । क्वॉरेंटाइन अवधि में दुसरा चेकअप के पश्चात कोरोना नेगेटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड से सोमवार को जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित कई आला अधिकारियों ने फल ,भोजन एवं प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी । इस अवसर पर इनके ऊपर फूल बरसाए गई एवं उनके हौसले को बुलंद किया गया । उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर सभी कोरोना योद्धाओं को बधाई दी । एवं इनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की । मौके पर सभी को एंबुलेंस के द्वारा उन्हें उनका पैतृक गांव भेज दिया गया । सोमवार को जिन्हें विदाई दी गई उसमें जमुआ बिरनी डुमरी एवं गांडेय के लोग शामिल थे । कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अलावे एसपी सुरेंद्र कुमार झा डीडीसी मुकुंद दास सीएस डॉ अवधेश प्रसाद डॉ सान्याल डीपीएम प्रतिमा कुमारी सी एच ओ जितेंद्र कुमार रेशमी कुजूर एनएम पूनम ठाकुर एमपीडब्ल्यू सनातन मंडल सफाई कर्मी राजा कुमार सहित कई लोग शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.