सड़क हादसे में एक घायल।
Friday, May 29, 2020
0
पीरटांड़,संवाददाता। गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के कठवारा के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ में कराया जा रहा है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डुमरी से गिरिडीह की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार गिरिडीह शीतलपुर निवासी रमेश मरांडी एक गाय को बचाने में कठवारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ भेज दिया है जहां उनका इलाज जारी है । इसकी सूचना रमेश मरांडी के घर वालों को दे दी गई है ।

