Type Here to Get Search Results !

वीर सागर जी महाराज का मनाया गया जन्मोत्सव।

 मधुबन सवांददाता ।जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित 20 पंथी कोठी में विराजमान मुनि वीर सागर जी महाराज का 36 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में समस्त आचार्य, मुनि, साधु साध्वी श्रावक श्राविका एवं श्रद्धालु उपस्थित थे । इस अवसर पर वीर सागर जी महाराज का विशेष पूजा अर्चना की गई वही उनके द्वारा मौके पर भक्तों को संबोधित करते हुए गुरु और शिष्य पर प्रकाश डाला गया । जैन धर्म के आदर्शों पर चलने जैनत्व प्राप्ति करने आदि विषयों पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में बीसपंथी कोटि के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते, सहायक प्रबंधक मनोज जैन, नागेंद्र सिंह ,रूपेश जैन, ऋषभ जैन ,दीपक, रवि, थानू राम, पंकज आदि सम्मिलित थे । इस अवसर पर सुधाकर अन्नदाते एवं नागेंद्र सिंह ने मुनि श्री को स्मृति चिन्ह भेंट की ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.