बागवानी योजना को लेकर बीपीओ ने किया गाँव का दौरा।
Friday, May 29, 2020
0
पीरटांड़, संवाददाता। पीरटांड़ प्रखंड मनरेगा बीपीओ मनोज कुमार ने बागवानी योजना को लेकर पालगंज कुम्हरलालो सहित कई गांवों का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया । मौके पर उन्होंने बताया की बागवानी योजना को लेकर सरकार काफी चिंतित है जिसके लिए स्थल निरीक्षण किया जा रहा है कहा कि हर एक पंचायतों में चार से पांच योजना लिया जाएगा ताकि हर एक गांव में अधिक से अधिक पेड़ लगाया जा सके । इस बाबत इनके साथ आए एनजीओ के प्रकाश सहाय ने बताया कि प्रारंभिक दौर में डीडीसी मुकुंद कुमार दास से बात कर 10 गांव का चयन किया गया है जिसमें बागवानी योजना के तहत 5 एकड़ जमीन में बागवानी लगाआ जाएगा । बीपीओ मनोज कुमार मुर्मू के साथ प्रकाश सहाय जगजीत सिंह बग्गा रवि रंजन सिंह हीरा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे ।

