Type Here to Get Search Results !

युवती ने किया फाँसी लगा कर आत्महत्या।

पीरटांड़ गिरिडीह संवाददाता
  पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मंजीरा नदी के पास एक ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । युवती के शव को देखकर गांव वालों ने हल्ला की लोगों के जुड़ जाने के बाद युवती का पहचान बिशनपुर पंचायत के घाटाडीह  निवासी छोटु हेंब्रम कि 18 वर्षीय बेटी बबीता कुमारी के रूप में की गई है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती बुधवार शाम से ही अपने घर से गायब थी , जब देर रात तक वह अपना घर नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन प्रारंभ किया । राहगीरों ने मांजरा नदी के पास जब एक युवती को फांसी के फंदे से झूलते देखा तो इसकी सूचना अगल बगल के गांव को दी जिसके बाद जंगल में आग की तरह यह बात फैल गई और लोग जुटने लगे और युवतीकी पहचान कर ली गई । पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि लाश को अंतर परीक्षण हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.