सीआरपीएफ डीआईजी पहुँचे खुखरा।
Thursday, May 28, 2020
0
शिखर दर्पण संवाददाता,पीरटांड़। बोकारो प्रक्षेत्र के 154 बटालियन के डीआईजी दिलीप चौधरी खुखरा थाना स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । खुखरा थाना में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं थाना के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की गई हालांकि बैठक का ब्यौरा पत्रकारों को नहीं दिया गया लेकिन जानकार सूत्रों ने बताया कि बैठक में नक्सलवाद कोविड 19 कोरोना संक्रमण जनता के साथ सहयोग पुलिस पब्लिक रिलेशन आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई । यहां यह बता दें कि नक्सलवाद के कारण ही अति नक्सल क्षेत्र खुखरा में खुखरा थाना की स्थापना सरकार द्वारा की गई है नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए एवं नक्सलवाद के खात्मे के लिए दिन रात पुलिस मेहनत कर रही है संपूर्ण पीरटांड़ को तीन थाना एवं ए कॉपी क्षेत्र में बांट दिया गया है पारसनाथ पहाड़ एवं पारसनाथ की तराई में जहां नक्सलियों का साम्राज्य स्थापित था वही इस पर बहुत हद तक अंकुश लगा दिया गया है । बैठक में पुलिस पदाधिकारियों जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों को डीआईजी के द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया वहीं पुलिस के जवानों का मनोबल ऊंचा कर गए डीआईजी ।

