Type Here to Get Search Results !

बीडीओ ने किया स्वयं सेवकों के साथ बैठक।

शिखर दर्पण संवाददाता,पीरटांड़ । 
बीडीओ ने किया स्वयं सेवकों के साथ बैठक । पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड के स्वयंसेवकों के साथ एक बैठक की , जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों के मुद्दों पर भी चर्चा किया गया । इस बाबत मधुबन के पंचायत स्वयंसेवक बबलू कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में वीडियो ने एक नया मनोबल हम लोगों के अंदर भरा है । काकी हम सभी शिक्षित बेरोजगार पंचायत सहायकों की मूर्छित निराशा पूर्ण मनोबल को एक नई ऊर्जा के साथ विकास कार्य को अंजाम देने की गति की ओर अग्रसर करने के लिए वीडियो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । कहा कि अब हम लोगों की बारी है की वीडियो के बताए रास्ते पर चल कर अपना जवाबदेही हम स्वयं निर्वहन कर सकें । बबलू कुमार सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि आवास लंबित होने का कारण के बारे में समीक्षा करने के साथ ही हमारी सक्रियता पंचायत स्थल पर से तिल क्यों हो रही थी उन सभी बातों पर भी वीडियो ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और हम सबों को सक्रियता बनाए रखने का आश्वासन भी दिया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.