डॉ दिलीप कुमार को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार । पीरटांड़ प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर डॉ दिलीप कुमार भ्रमण शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी पीरटांड़ को अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार जिला पशुपालन पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी गिरिडीह के लिए प्राधिकृत किया है । यहां यह बता दें की सुमन कुमार टोप्पो पशु शल्य चिकित्सा सह जिला पशु पालन पदाधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है जिस कारण उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने डॉ दिलीप कुमार को जिला पशुपालन पदाधिकारी गिरिडीह के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा है । साथ ही उपायुक्त ने कहा है कि जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के लिए वेतन आदि भुगतान हेतु डॉ दिलीप कुमार को वित्तीय शक्ति निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी होंगे ।

