Type Here to Get Search Results !

प्रवासी मजदूरों का लिया गया सैंपल।

पीरटांड़ गिरिडीह संवाददाता पीरटांड़ प्रखंड खुखरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोबरन पुर में गुरुवार को अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्यb विभाग की ओर से चेकअप कर सैंपल लिया गया । बीटीटी महादेव सेन ने बताया कि सूरत मुंबई एवं दिल्ली से निजी वाहन एवं ट्रेन के द्वारा प्रवासी मजदूर पीरटांड़ प्रखंड के 17 पंचायत क्षेत्रों में  अपना घर आए जिन्हें तुईयो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मेडिकल टीम के द्वारा जांच किया गया एवं सैंपल लेकर बाहर भेजा गया ।  गुरुवार को  32 लोगों का सैंपल लिया गया । विभाग के टीम में बीटीटी महादेव सेन के अलावे शंभू महथा टेक्निशियन, राजेश कुमार, एमपीडब्ल्यू सहिया नजमा खातून, मेहनाज खातुन, मुखिया गिरजा शंकर महतो पर्यवेक्षक रामदेव प्रसाद टेकलाल अजीत रामेश्वर सहित कई लोग शामिल थे । इन सभी लोगों को सरकारी भवन में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.