Type Here to Get Search Results !

भयंकर आंधी तूफान ने पहुँचाया नुक्सान।

पीरटांड़ गिरीडीह संवददाता । भयंकर आंधी तूफान ने पहुंचाया नुकसान । बुधवार शाम आई आंधी तूफान ने पीरटांड़ में पहुंचाया है नुकसान । बुधवार शाम आया भयंकर आंधी तूफान एवं बारिश ने पीरटांड़ के कई गांव में नुकसान पहुंचाया है । एक और जहां खुखरा में बिजली पोल गिर जाने के कारण संपूर्ण खुखरा अंधकार में डूबा है वहीं दूसरी ओर मधुबन के बेडी में पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन बाधित हुआ है । खुखरा के मुखिया अंबिका देवी ने बताया कि बुधवार शाम भयंकर आंधी तूफान बारिश के कारण खुखरा दुर्गा मंडप के पास बिजली का पोल गिर गया जिससे पूरा गांव में अंधकार छा गया है । उन्होंने बताया कि इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है । वहीं दूसरी ओर मधुबन के बेडी में पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन बाधित हुआ है स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में जुट गए हैं पेड़ के डाली को काट के हटाया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.