पत्रकारों ने जताई खुशी।
Thursday, May 28, 2020
0
शिखर दर्पण संवाददाता रांची । पत्रकारों ने जताई खुशी । झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने चांडिल के पत्रकार बसंत साहू के जमानत पर रिहा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यूनियन की तरफ से इस मामले में प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर यूनियन की मदद करने वाले तमाम लोगों का भी आभार व्यक्त किया गया है। इनलोगों को व्यक्तिगत संदेश के माध्यम से उन्हें शुक्रिया का संदेश प्रेषित किया गया है। आज अदालत में जिला प्रशासन की पहल पर उनके खिलाफ लगी गैर जमानतीय धाराएं हटा लिये जाने की वजह से अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। इस मौके पर सिंहभूम प्रमंडल और सरायकेला-खरसांवा के पत्रकार वहां मौजूद थे। इनलोगों ने जेल से बाहर निकलने के बाद श्री साहू का विधिवत माला पहनाकर अभिनंदन किया। यूनियन की तरफ से इस मामले में हर स्तर पर संबंधित लोगों से कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। यहां तक कि सिंहभूम के अनेक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को समाप्त करने की पहल की थी।

