Type Here to Get Search Results !

खुखरा में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा है ख्याल ।

खुखरा संवाददाता ।

खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लक्षणपुरा में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा है ध्यान । कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा संपूर्ण झारखंड में दीदी किचन चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लक्षणपुरा में भी दीदी किचन महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहा है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है लोग जैसे तैसे भोजन प्राप्त कर रहे हैं इसकी शिकायत मुखिया अंबिका देवी से की गई मौके पर मुखिया पति बिंदु राय विद्यालय प्रांगण पहुंचकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.