Type Here to Get Search Results !

क्वॉरेंटाइन पूरा की व्यक्तियों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई ।

खुखरा संवाददाता ।

खुखरा थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय बरियारपुर  में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को  क्वॉरेंटाइन किया गया था  जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर उप मुखिया प्रकाश दास एवं भाजपा नेता हीरालाल सिन्हा की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । वही प्रवासी मजदूरों को उप मुखिया प्रकाश दास की ओर से आटा का पॉकेट एवं हीरालाल सेना की ओर से मास्क चावल वगैरह दिया गया । यह सामग्री उप मुखिया एवं भाजपा नेता ने अपने निजी खर्चे से जरूरतमंदों को मुहैया कराई ।कार्यक्रम में उप मुखिया प्रकाश दास के अलावे भाजपा नेता हीरालाल सिन्हा, सहिया,  सहित कई गणमान्य उपस्थित थे । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.