Type Here to Get Search Results !

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरलाडीह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा डिजिटल कक्षाओं का पुनः संचालन शुरू।

हरलाडीह, संवाददाता।
लॉकडाउन में विद्यार्थियों के शिक्षण निर्बाध रूप से चलाने हेतु  डीजी साथ के माध्यम से मंगलवार से कक्षा दशम की पुनः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है ।_ 
_बीच मे ज़ूम एप के प्रति सन्देहात्मक खबर के कारण इन कक्षाओं को रोक दिया गया था।_ 
_इस कक्षाओं के संचालन हेतु सर्वप्रथम बच्चो को टेक्निकल निपुण किया गया ।_ 
भीसी कक्षा में बच्चों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई । बच्चो ने विस्तृत रूप से पाठ्यसामग्री स्क्रीन शेयर द्वारा बिंदुवार रूप से समझाया तथा सामग्रियों को विस्तार से शिक्षको ने सीधे बच्चो को समझाया । धीमे धीमे हमारा प्रयास विद्यार्थियों को डिजिटल कक्षाओं  के लिए निपुण करवा कर उन्हें डिजिटल कक्षा में भी सुविधाजनक आम कक्षा की अनुभूति कराना है 
_डिजिटल कक्षा का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक सफ़दर अली तथा सहायक शिक्षक नन्दगोपल तिवारी कर रहे थे ।_ _अतिथि शिक्षक के रूप में  पूरन मुर्मू भी उपलब्ध थे ।_
_कक्षा के सफल संचालन के उपरांत पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अन्य स्कूल के बच्चे भी इस डिजिटल कक्षा में जुड़ सकते है ।_  _इस हेतु  ज़ूम ऐप इनस्टॉल करने होंगे । तथा प्रत्येक कार्य दिवस में दिन 2:00 बजे से कक्षा संचालन होगा जिसकी लिंक  पूर्व में उपलब्ध करवा दी जयेगी ।_

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.