Type Here to Get Search Results !

बाबा स्टील के मृतक मजदूर के आश्रित को मिला एक लाख नगद ।

 गिरिडीह संवाददाता ।  गिरिडीह हरसिंग रायडीह स्थिति बाबा स्टील फैक्ट्री में कार्यरत पीरटांड़ प्रखंड खुखरा थाना हरलाडीह ओपी सिमर कोड़ी पंचायत के दर्द मारा गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर रामस्वरूप राय का अपने कार्य के दौरान निधन हो गया । जिसमें वार्ताकारों के बीच प्रबंधन एवं वार्ताकार का समझौता तत्काल दाह संस्कार हेतु ₹30000 एवं₹70000 अग्रिम भुगतान कुल ₹100000 मृतक के आश्रित को किया गया शेष राशि बाद में देने की बात बनी है । वहीं शेष राशि हेतु भुगतान स्थानीय विधायक सुदीप कुमार सोनू एवं श्रम विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम वार्ता कर देने पर सहमति बनी है । वार्ता के बाद एक समझौता पत्र बनाकर पीरटांड़ के प्रमुख सिकंदर हेंब्रम के हाथों ₹100000 मृतक के आश्रित को कंपनी द्वारा दिया गया है । मौके पर मृतक की पत्नी सुमन देवी मृतक के पिता कट्टी राय भाकपा माले नेता राजेश यादव राजेश कुमार सिन्हा जिप सदस्य मुनव्वर हसन झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह अजीत कुमार पप्पू पीरटांड़ के प्रमुख साह भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम प्रवीण कुमार लाहकार सहित कई लोग शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.