Type Here to Get Search Results !

कोरोनावायरस से बचने के लिए किया सामुहिक पूजन ।

मधुबन  संवाददाता ।  जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित 20 पंथी कोठी में विराजमान चमत्कारिक पार्श्वनाथ भगवान की सामूहिक पूजा अर्चना रविवार को की गई । एक और जहां कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार ने लोक डाउन लगा दिया है लोक डाउन के तहत सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं वहीं अब ढाई महीने बीत जाने के बाद लोग भगवान के शरण में जाना प्रारंभ कर दिया जिसका नतीजा रविवार को मधुबन में देखने को मिला, जब मधुबन के जैन अजैन सभी लोगों ने सामूहिक एक साथ बैठकर निर्णय किया कि कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु रविवार को दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी मधुबन कर्मचारी परिवार द्वारा बगीचा मंदिर में श्री 1008 चमत्कारी पार्श्वनाथ भगवान का सामुहिक 25 kg दूध से दुग्धाभिषेक एवं शांतिधारा किया गया। इस विशेष महापूजन में बीसपंथी में रह रहे जैन एवं अजैन सभी परिवारों के सदस्यों ने बड़े ही पूण्य भाव से शामिल हुए। इस अवसर पर लोक डाउन का ख्याल रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया । इस कार्यक्रम में कोठी के सुधाकर अन्नादते, मनोज जैन, नागेन्द्र कुमार, मनीष जैन, ऋषभ जैन, रूपेश, महेंद्र तिवारी, केशव तिवारी, रवि, जिनेन्द्र, मोनू, धर्मेंद्र सिंह, गोलू आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.