अधूरा पडे प्रधानमंत्री आवास को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश ।
SHIKHAR DARPANSunday, May 31, 2020
0
पीरटांड़. संवाददाता।
अधूरा पडे प्रधानमंत्री आवास को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश । पीरटांड़ प्रखंड मनरेगा बीपीओ अजय कुमार ने पंचायतों के स्वयंसेवकों को एक पत्र जारी कर कहा है कि पंचायतों के अंतर्गत अधूरा पड़े प्रधानमंत्री आवास को जल्द से जल्द पूरा करवाएं । कहा है कि सभी लंबित आवासों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रतिवेदन दें किस वजह से आवाज लंबित है साथ ही 30 जून के अंदर अधिक से अधिक आवासों को पूर्ण करवाने का प्रयास करें अगर कोई पंचायत स्वयंसेवक बाहर हैं या मौजूद नहीं है तो उनके आवंटित आवास का रिपोर्ट वहां के दूसरे एक्टिव पंचायत स्वयंसेवक देंगे किसी भी परिस्थिति में एक भी आवाज न छूटे सभी के लाभुकों से मिलकर उन पर दबाव बनाएं ।